Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: शहर के जाने माने बरसैया ट्रेडर्स के ड्राइवर की मर्डर मिस्ट्री?...हत्या...

बिलासपुर: शहर के जाने माने बरसैया ट्रेडर्स के ड्राइवर की मर्डर मिस्ट्री?…हत्या या हादसा? खुलासा अभी बाकी, पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल…

बिलासपुर। शहर के एक बड़े और जाने माने व्यापारी बरसैय्या ट्रेडर्स के ड्राइवर की अमेरी चौक स्थित 5 फ़रवरी को संदिग्ध और चोटिल अवस्था में लाश मिलने के बाद से इसे साजिश के तहत हादसा का रूप देने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट कुछ अलग ही बयां कर रहा है। इधर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्याय की गुहार लगाते हुए कभी सिविल लाइन थाना, तो कभी एसपी आईजी कार्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर है।

बतादें की बस स्टैंड स्थित बड़सैया ट्रेडर्स जो की शहर का जाना माना है। जहां केजऊ उर्फ गोवर्धन यादव पिछले 15 वर्षों से ड्राइवर के रूप में काम करता रहा है। मृतक केजऊ की पत्नी के मुताबिक़ 5 फ़रवरी को घटना के दिन उसका पति घर से ड्यूटी पर ही गया था। पर सुबह अमेरी चौक में नाली किनारे उसकी संदिग्ध और शरीर में चोट के निशान के हालात में लाश मिली। पत्नी ने पति केजऊ की हत्या किए जाने के मामले में सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कराया। 5 फ़रवरी को संदिग्ध अवस्था में मिली लाश के बाद से अब तक मृतक की पत्नी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भटकना पड़ रहा है।

क्या हुआ था 5 फरवरी को केजऊ की पत्नी और कुछ मिले सबूत के अनुसार

दरअसल सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक़ केजऊ रोज की तरह 5 फरवरी को भी बरसैया ट्रेडर्स के यहां ड्यूटी पर गया था। घटना के दिन वो बरसैया ट्रेडर्स की हैक्टर कार चला रहा था, और गाड़ी में दो युवक सुयश, सौरभ गुप्ता और एक युवती बैठी थी। रात करीब 10 बजे केजऊ की अमेरी चौक स्थित नाले में पड़ी लाश मिलती है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से मामले ने लिया नया मोड़

5 फरवरी को हुई घटना का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आप देख सकते है की अमेरी चौक में तकरीबन 10 बजे एक हैक्टर कार रुकती है। उसमे से ड्राइवर लड़खड़ाते हुए भागते नजर आ रहा है। पीछे से दो युवक को उतरते हुए भी देखा जा सकता है। कुछ दूर भागते हुए ड्राइवर केजऊ नाली में गिर जाता है। उसे गिरता हुआ देखने के बावजूद दोनों युवक उसे उसी हालत में छोड़कर भागते नजर आ रहे है।

पत्नी ने पति के शरीर में देखा निशान, लगाया हत्या का आरोप

पति की लाश को देखने के बाद उसकी पत्नी ने उसकी शरीर पर मिले जख्म के निशान के बाद इसे हादसा के बजाए हत्या करार दे रही है। मृतक की पत्नी ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कराने और घटना के 18 दिन बीत जाने के बावजूद उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए घुमाया जा रहा है। जिससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। अब न्याय की मांग करते हुए मृतक की पत्नी दर दर भटकने पर मजबूर है और न्याय की गुहार लगा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights