Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिबिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने स्मृतिचिन्ह व...

बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने स्मृतिचिन्ह व शाल भेंट कर किया स्वागत…

बिलासपुर। पीएम मोदी शनिवार 30 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा का समापन करने व परिर्वतन महासंकल्प रैली में बिलासपुर पहुंचे इस दौरान बिलासपुर की जनता ने पीएम मोदी के स्वागत में मोदी- मोदी के नारे लगाए तो वही मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जय जोहार से करते हुए बिलासपुर की जनता को भावविभोर कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आपका सपना मेरा संकल्प है, जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी है. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने स्मृतिचिन्ह व शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। बिलासपुर का उत्साह व रैली में जुटी भीड़ को देखकर मोदी ने कहा इस उत्साह को देखकर मैं गदगद हूं ऐसा कहते हुए मोदी ने एक वाक्य दोहराया “न भूतो न भविष्यति” उन्होंने कहा ऐसा उत्साह मैने इससे पहले नही देखा है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights