Friday, March 13, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने तय किए 250 नाम, लालकृष्ण आडवाणी-मुरली मनोहर...

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने तय किए 250 नाम, लालकृष्ण आडवाणी-मुरली मनोहर नहीं लड़ेंगे चुनाव !

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सूची का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म हो सकता है। खबर है कि सत्ताधारी पार्टी ने लगभग 250 नाम तय कर लिए हैं। इस सूची में कई नामों का शामिल होना हैरान कर सकता है वहीं कई का न होना भी चौंकाएगा। सूत्रों के अनुसार, भाजपा की संसदीय समिति द्वारा तैयार की गई सूची में कई दिग्गजों का टिकट कटना तय है। ऐसे में सबके सामने सवाल यह है कि लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी इस बार लोकसभा चुनाव में उतरेंगे या नहीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के पूर्व सीएम बी सी खंडूरी और बी एस कोश्यारी ने खुद ही चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। दोनों नेता चाहते हैं कि युवाओं को अवसर दिया जाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र (2014 में देवरिया से जीते) और पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा भी चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है।

इसके बाद इस बात की संभावनाएं बढ़ गई हैं कि लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी चुनावी संग्राम से बाहर कर दिया जाए या वे खुद इससे अलग हो गए हैं। आपको बता दें कि अडवाणी अभी 91 वर्ष के हैं और मुरली मनोहर जोशी के साथ ही उन्हें भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 2014 में ही मार्ग दर्शन मंडल में शामिल कर दिया था। तब भाजपा ने संघ परिवार के साथ मिलकर निश्चित किया था कि 75 वर्ष से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को कार्यकारी जिम्मेदारियां नहीं सौंपी जाएंगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights