Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस आलाकमान ने काट दिए छत्तीसगढ़ में 11...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस आलाकमान ने काट दिए छत्तीसगढ़ में 11 विधायकों के टिकट? जानिए सच्चाई…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तरफ से सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई सूचियां तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में भाजपा के उम्मीदवारों की सूची वायरल हुई थी, अब कांग्रेस की भी एक सूची वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे ही असली सूची मान बैठे हैं, किन्तु कांग्रेस ने इस सूची के सत्य होने का खंडन किया है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की सूची 15 अक्टूबर के बाद ही जारी होगी। कांग्रेस की तरफ से तो बकायदा यह साफ़ किया गया है कि वह अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान पितृपक्ष के बाद ही करेंगे, किंतु सोशल मीडिया पर जारी एक लिस्ट ने सबकी नींद उड़ा रखी है। इस सूची के मुताबिक कांग्रेस ने 14 नामों तय किये गए हैं, जबकि ने 11 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। इधर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि फ़िलहाल कांग्रेस ने कोई सूची जारी नहीं की है। सोशल मीडिया में तैर रही जानकारी असत्य है। बहराहल इस सूची को कांग्रेस उम्मीदवारों की संभावित सूची के तौर पर देखा भी देखा जा सकता है।

आइये इस वायरल सूची पर एक नज़र डालते है

(1) पत्थलगांव कांग्रेस – नंदकुमार साय,
(2) कुनकुरी कांग्रेस – यूडी मिंज,
(3) जशपुर कांग्रेस – हीरू राम निकुंज,
(4) सीतापुर कांग्रेस – अमरजीत भगत,
(5) प्रेमनगर कांग्रेस – भानुप्रताप सिंह
(6) रामानुजगंज कांग्रेस – बृहस्पति सिंह
(7) प्रतापपुर कांग्रेस – प्रेमसाय सिंह टेकाम
(8) अंबिकापुर कांग्रेस – टीएस सिंहदेव
(9) भरतपुर कांग्रेस – गुलाब कमरो
(10)मनेंद्रगढ़ कांग्रेस – विनय उपाध्याय
(11) बैकुंठपुर कांग्रेस – अंबिका सिंहदेव
(12) भटगांव कांग्रेस – पारसनाथ राजवाड़े
(13) सामरी कांग्रेस – चिंतामणि महाराज
(14) लुंड्रा कांग्रेस – डॉ प्रीतम राम

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights