Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यमोदी सरकार को झटका, मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश ने देखी...

मोदी सरकार को झटका, मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश ने देखी सबसे अधिक वृद्धि : रिपोर्ट

(ताज़ाख़बर36गढ़) हाल ही में आई एक रिपोर्ट से मोदी सरकार को एक बड़ा झटका लगा है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए आगामी चुनावों में मुश्किल डगर थोड़ी आसान हो सकती है. बता दें कि 2006-2007 में जब डॉ मनमोहन सिंह पीएम थे, तब उदारीकरण के बाद देश की आर्थिक वृद्धि दर सबसे अधिक थी. एक आधिकारिक आंकड़ें के मुताबिक, 2006-07 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.08 प्रतिशत की वृद्धि दर देखी गई थी.

इससे पूर्व कांग्रेस की ही सरकार में राजीव गांधी पीएम थे, तब सबसे ज्यादा विकास दर 1988-89 में 10.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी. इस रिपोर्ट पर कांग्रेस पार्टी काफी खुश है और उसने एक ट्वीट करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि यूपीए के नियमों (10 वर्ष औसत: 8.1%) के तहत अर्थव्यवस्था ने मोदी सरकार (औसत 7.3%) से बेहतर प्रदर्शन किया.

इस रिपोर्ट ने वर्तमान NDA सरकार की नींदें भी उड़ा दी है. एनडीए के शुरुआती 4 सालों के मुकाबले यूपीए सरकार में देश की जीडीपी में तेजी से इज़ाफ़ा हुआ है. यूपीए के पहले टर्म (2004-5 से 2008-09) में औसत आर्थिक विकास दर 8.87 फीसदी थी जो यूपीए के ही दूसरे कार्यकाल (2009-10 से 2013-14) में गिरकर 7.39 फीसदी तक आ गई इसके बाद एनडीए सरकार के शुरुआती चार साल (2014-15 से 2017-18)) की आर्थिक वृद्धि दर  7.35 फीसदी है, जो कि UPA सरकार से काफी कम है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights