Advertisement
ज़िला प्रशासनबिलासपुर

भारी बारिश से अरपा-भैंसाझार बांध पहुंचा खतरा…छह गेट खोलकर अरपा नदी में बहाया जा रहा पानी…जिला प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट…नदी से दूर रहने की सलाह…

बिलासपुर। अरपा नदी में तेज रफ्तार से दौड़ते हुए खतरा बिलासपुर शहर की ओर बढ़ रहा है। रात 12 बजे तक यह खतरा बिलासपुर पहुंच सकता है। इसलिए लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है। दरअसल, पेंड्रा में भारी बारिश होने की वजह से अरपा-भैंसाझार बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं, जहां से पानी अरपा नदी में डायवर्ट किया गया है।

सिंचाई विभाग के अनुसार पेंड्रा-गौरेला क्षेत्र में बीते 24 घंटे से लगातार भारी बारिश हेा रही है। सिंचाई विभाग के अफसरों ने दोपहर में खोंगसरा में पानी को ट्रैस किया तो पता चला कि खोंगसरा डेम का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों को अलर्ट किया गया। सिंचाई विभाग की टीम पानी के वेग पर नजर रख रही थी। खोडरी के पास पानी का वेग उसी रफ्तार में मिला। टीम ने अरपा-भैंसाझार डेम के अधिकारी-कर्मचारियों को अलट किया। शाम 4 बजे अरपा-भैंसाझार डेम में बरसाती पानी ने उसी वेग में प्रवेश किया। इससे अफसर सकते में आ गए और आनन-फानन में रेड अलर्ट जारी करते हुए बांध के 6 गेट खोल दिए गए। इन गेटों से पानी बहते हुए अरपा नदी में आ रहा है। पानी की वेग इतनी तेज है कि रात 12 बजे के आसपास उसी वेग में पानी बिलासपुर शहर पहुंच सकता है। इसलिए जिला प्रशासन ने आपदा राहत टीम को भी सतर्क कर दिया है। जिलेभर के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी पानी की निगरानी करने में लगा दी गई है। जल संसाधन विभाग कोटा डिवीजन के ईई एके तिवारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह अरपा नदी में पानी की वेग तेज रहेगी। इसके चलते शनिचरी रपटा के डूबने की आशंका जताई गई है। सुरक्षा के लिहाज से बिलासपुर शहर समेत आसपास के लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

दैनिक गेज रिपोर्ट 14/8/2019

समय 4 बजे शाम

जल स्तर 301.70 मीटर

कुल जल भराव की मात्रा 20.289 मिलियन घन मीटर

सिंचाई के लिए जल भराव की मात्रा 14.53 मिलियन घन मीटर

सिंचाई के लिए कुल जल भराव क्षमता का प्रतिशत 88.6 %

सिंचाई के लिए जल स्तर से नीचे सुरक्षित जल भराव की मात्रा 5.759 मिलियन घन मीटर

बैराज में प्राप्त जल बहाव का दर250.48घन मीटर प्रति सेकंड

बैराज से छोड़े जा रहे जल बहाव का दर 253.26घन मीटर प्रति सेकंड।

4 बजे शाम से बैराज के 6 गेट 30 सेंटी मीटर प्रत्येक गेट को खोला गया है।

नहर में छोड़े जा रहे जल बहाव का दर 0.82 घन मीटर प्रति सेकंड

error: Content is protected !!